भारत

अमृतसर में लोग शिवसेना नेता सुधीर सूरी के आवास के बाहर इकट्ठा हो रहे, आज अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
6 Nov 2022 12:03 PM IST
अमृतसर में लोग शिवसेना नेता सुधीर सूरी के आवास के बाहर इकट्ठा हो रहे, आज अंतिम संस्कार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अमृतसर: अमृतसर (Amritsar) में रविवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir suri) का आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसको लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुधीर सूरी के घर से लेकर दुर्गियाना मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
बता दें कि शुक्रवार 4 नवंबर को शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सूरी दोपहर करीब 3:30 बजे गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में धरने पर बैठे थे. तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए उन्हें गोली मारी दी गई. पुलिस ने वारदात के कुछ देर बार ही हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था.
आरोपी की कार की तलाशी लेने पर उसमें खालिस्तानियों का पोस्टर लगा मिला है. इसके अलावा संदीप के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके हालिया पोस्ट से पता चलता है कि वह कट्टरपंथी है. संदीप सिंह ने अपने अकाउंट से अमृतपाल सिंह के कई वीडियो पोस्ट किए और जिनमें खालिस्तान समर्थक नेता से मुलाकात का एक वीडियो भी शामिल है. संदीप अमृतसर का ही रहने वाला है. वह कपड़े का व्यापार करता है.
सुधीर सूरी अपने भड़काऊ भाषणों को लेकर चर्चा में रहते थे. पंजाब पुलिस ने इन बार उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. वह 2016 से खालिस्तानियों की हिट लिस्ट में थे.
इंटेलिजेंस को शिवसेना नेता पर हमले की इनपुट पहले ही मिल गए थे. इसके अलावा पंजाब के कई गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें हाल में ही सुरक्षा दी थी. हमले के वक्त पंजाब के आठ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, इनमें 2 एसएचओ और एक एसीपी मौके पर मौजूद थे. इसके बाद भी हमलावर ने पुलिस के सामने उन्हें गोली मार दी. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story