भारत

अपने आलीशान मकान को तोड़ने पर मजबूर हुए लोग, एक-एक ईंट निकाला जा रहा बाहर, ये है पूरी स्थिति

jantaserishta.com
23 Jun 2021 5:46 PM IST
अपने आलीशान मकान को तोड़ने पर मजबूर हुए लोग, एक-एक ईंट निकाला जा रहा बाहर, ये है पूरी स्थिति
x
लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है.

ब‍िहार के गोपालगंज में गंडक का जलस्तर जरूर कम हुआ है लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है. यहां पर गंडक के कटाव की वजह से कई लोग अपने घरों को तोड़ने के लिए मजबूर हो गये हैं.

गोपालगंज प्रखंड के जगरी टोला पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बाबू जान अंसारी अपने घर को तोड़ रहे हैं. यह दो मंजिला आलीशान मकान है जिसे 4 या 5 साल पहले लाखों रुपये खर्च कर इस मकान का निर्माण कराया गया था लेकिन गंडक में आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है.
इस गांव के लोग पिछले 10 दिनों से गंडक नदी में घिरे हुए थे. बाढ़ में यहां पर लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. यहां न बिजली है न पीने का पानी, लिहाजा अब बाबूजान अंसारी के परिवार के लोग इस घर को तोड़ रहे हैं. तिनका-तिनका और एक-एक ईंट जोड़कर बनाया गया, यह घर अब टूट रहा है. घर का एक-एक ईंट बाहर निकाला जा रहा है ताकि वह कहीं और अपना घर बना सकें.
इस घर की एक-एक ईंट को लोग ऊंचे स्थान पर ले जाने का मन बना लिया है. इसे कारण कहे या मजबूरी कि बहुत श्रद्धा से बनाये गए मकान को अब तोड़ना पड़ रहा है लेकिन कहां जाएंगे, कहां रहेंगे. अब इसका ठिकाना उन्हें भी नहीं है.
वार्ड नंबर 4 के बाबू जान अंसारी के अलावा भी कई लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है. वे बाढ़ के आने से पहले ही यहां से झोपड़ियों को छोड़ पलायन कर गये है. अगर कुछ है तो मकान या बाढ़ का फैला हुआ पानी या नजदीक में गंडक नदी का तेज बहता हुआ पानी का धारा.
ग्रामीणों के मुताबिक, उनका गांव अब गंडक नदी के बहुत करीब आ गया है जिससे यहां पर हर साल बाढ़ की तबाही झेलनी पड़ती है. लिहाजा अब यहां से चला जाना ही बेहतर है.
अपने बनाये गए सुंदर पक्का मकान को तोड़ने वाले अदनान अंसारी कहते हैं कि बाढ़ का पानी आता है तो सभी घरों के अंदर चला जाता है, इससे हर तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है जबकि नुरेशा खातून कहती है कि लड़के के सभी कमाई से मकान बनवाये पर अब तोड़ना मजबूरी हो गई है. इसका सामान रहेगा तभी तो दूसरे जगह मकान बनेगा लेकिन अब कहां और कैसे बनेगा, ये तो अल्लाह ही जानते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story