भारत

ज्यादा मछली खा रहे लोग, सीएम का आया ये बयान

jantaserishta.com
31 March 2022 1:48 PM IST
ज्यादा मछली खा रहे लोग, सीएम का आया ये बयान
x

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को कहा कि राज्य में मछली की खपत में वृद्धि इस बात का संकेत है कि लोगों की आय में वृद्धि हुई है. त्रिपुरा में मछली की खपत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 25.53 प्रतिशत हो गई है जबकि 2017-18 में ये 24.96 प्रतिशत थी. बता दें कि इस समय राज्य में सालाना 92,500 मीट्रिक टन मछली की खपत होती है. प्रति व्यक्ति मछली की खपत 18 किलोग्राम के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 25 किलोग्राम है. कुल खपत का लगभग 23 प्रतिशत राज्य के बाहर से आता है.

मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "राज्य में मछली की खपत बढ़ रही है, जिसका मतलब है कि लोगों की आय बढ़ी है और गरीबी घट रही है." कार्यक्रम में मत्स्य पालन मंत्री मेवर कुमार जमातिया भी मौजूद थे. देब ने कहा कि उनकी सरकार मछली किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि "त्रिपुरा में, मछली किसानों और सूखी मछली व्यापारियों की संख्या का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया था. वर्तमान में, राज्य में 7,482 मछली पालन वाले और सूखी मछली व्यापारी हैं. सरकार की योजना उनमें से 3,000 को अगले तीन वर्षों में ऋण प्रदान करने की है."
मुख्यमंत्री ने राज्य में मछली पालन और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को विकसित करने के लिए कुछ न करने के लिए पिछली सरकार की आलोचना भी की. तत्कालीन सीपीआई (एम) शासन पर कटाक्ष करते हुए, जोर देकर कहा कि "जिंदाबाद और मुर्दाबाद" के नारों से राज्य में मछली उत्पादन नहीं बढ़ेगा, केवल वैज्ञानिक तरीकों से ही इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story