भारत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर लोगों से ठगी, 8 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 Nov 2021 10:17 PM IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर लोगों से ठगी, 8 लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये शातिर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अगली किस्त दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

मामला देवघर का है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल, 19 सिम, 2 एटीएम, एक मोटरसाइकिल और 26,500 रुपये बरामद किए हैं.
ये शातिर अपराधी हर बार तरीके बदलकर लोगों से ऑनलाइन ठगी किया करते हैं. इन्होंने लोगों को ठगने के लिए अब नया तरीका अपनाया. इसके तहत शातिर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे.
बता दें कि साइबर अपराधी लोगों को पहले अपनी बातों में फंसाते हैं, कोई न कोई लालच जरूर देते हैं. बातचीत के दौरान उनकी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के बाद खाते से रुपये साफ कर देते हैं. लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं, इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन साइबर अपराधियों के ठिकाने पर छापा मारा और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story