भारत

इस गांव में लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार, प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे

jantaserishta.com
10 Feb 2022 3:32 PM IST
इस गांव में लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार, प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे
x
आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के तहत आज पहले चरण (Phase 1 Polling UP Chunav 2022) का मतदान हो रहा है. इस चरण में राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. इन 11 जिलों में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर भी शामिल हैं. एक बजे तक करीब 35 फीसदी मतदान हुआ है.

वोटिंग का बहिष्कार
यूपी विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ मेरठ के एक गांव में वोट का बहिष्कार किया जा रहा है. मेरठ के कैंट विधानसभा क्षेत्र के दायमपुर गांव की है, जहां लोगों ने वोट डालने से इनकार कर दिया है. गांव का पोलिंग बूथ सुना पड़ा है. सड़कों का बुरा हाल है और गांव में विकास कार्य ना होने और हाईवे पर कट बंद होने को लेकर लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है.
बकायदा ग्रामीणों में इसके लिए गांव में पोस्टर चस्पा कर दिए हैं. जो लोग वोट डालने की कोशिश भी कर रहे हैं उन्हें भी रोका जा रहा है. दिन में करीब 12:00 बजे तक पोलिंग बूथ में केवल 3 ही लोगों ने मतदान किया है. वही गांव के लोगों को समझाने और मनाने के लिए ना तो अभी तक कोई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं ना ही कोई नेता पहुंचे हैं. ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन और नेताओं के खिलाफ भारी आक्रोश है. वही पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी ने जिले के आला अधिकारियों को चुनाव बहिष्कार की सूचना दे दी है .
आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
पहले चरण में हो रही वोटिंग को लेकर राजनीतिक दलों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं. सहारनपुर में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा सपा और रालोद के समर्थक लोगों को डरा धमका रहे हैं. इसके लिए बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं सपा ने भी पहले चरण में हो रहे मतदान को लेकर आरोप लगाए है. सपा का कहना है कि कैराना और शामली में वोटरों को धमकी दी जा रही और उन्हें लाइन से हटाया जा रहा है. साथ ही सपा ने आरोप लगाया है कि मेरठ की सिवालखास विधानसभा 43, बूथ संख्या 81, 82 पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाताओं को कहकर लौटाया जा रहा है कि आपका मतदान हो चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story