
x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार और गुमला जिले में हत्या की दो अलग-अलग वारदात को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा उबल पड़ा। गुरुवार की देर रात लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू गांव में सुनीता देवी नामक एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई, वहीं गुमला के कचहरी में मुंशी के रूप में काम करने वाले परमेश्वर सिंह नाम के एक शख्स की हत्या भी धारदार हथियार से कर दी गई। शुक्रवार को इन हत्याओं की खबर फैलते ही दोनों जगहों पर गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। मारे गए लोगों के शवों के साथ घंटों सड़कें जाम रखी गईं।
लातेहार की वारदात के बारे में बताया गया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मासियातु गांव निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता गुरुवार को बाजार गए थे। वह देर रात घर लौटे तो उनकी पत्नी सुनीता देवी की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी थी। बालूमाथ थाना पुलिस ने मौके से जांच के दौरान दो चाकू, एक मोबाइल चार्जर और एक मोबाइल बरामद किया है। महिला गांव में किराना का दुकान चलाती थी। शुक्रवार को इस वारदात के खिलाफ स्थानीय लोगों ने बालूमाथ थाना गेट और मुरपा चौक के पास सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम हटाया गया।
इसी तरह गुमला में 38 वर्षीय युवक की हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और उनके शव के साथ गुमला टावर चौक पर प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी रेखा देवी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग सात-साढ़े सात बजे फोन आया और वह निकल गया। रात में अंतिम बार पौने दस बजे बात हुई थी। उसके बाद स्विच ऑफ हो गया। सुबह में रामनगर के एक युवक ने घर आकर हत्या की सूचना दी। इस हत्याकांड पर गुमला जिला के वकीलों ने भी काम रोक कर प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटा लिया गया।
Tagsझारखंडलातेहारगुमलाझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसहत्याJharkhandLateharGumlaJharkhand NewsJharkhand Policemurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





