भारत

ठिठुरन से बचने लोग ले रहे अलाव का सहारा, मौसम विभाग ने जताई तापमान में और गिरावट की संभावना

Nilmani Pal
2 Jan 2023 1:25 AM GMT
ठिठुरन से बचने लोग ले रहे अलाव का सहारा, मौसम विभाग ने जताई तापमान में और गिरावट की संभावना
x

सोर्स न्यूज़    - आज तक  

दिल्ली। नए साल के दूसरे भी दिन ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलती दिख रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में पारा फिर से गिरने लगा है. दिल्ली में साल के पहले दिन 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को भी तापमान इसी के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

बता दें कि पिछले हफ्ते के अंतिम दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलते दिखी थी. हालांकि, एक बार फिर से हवाओं में ठिठुरन वापस आ गई है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है. अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 18. वहीं, पटना में न्यूनतम 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है, जहां सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. सीकर का फतेहपुर 1 डिग्री सेल्सियस पर शनिवार की रात सबसे ठंडा रहा, इसके बाद चूरू का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, अलवर और पिलानी में 4.8 डिग्री, डबोक में 6 डिग्री, फलोदी में 6.2 और अंता में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. राजस्थान में ये स्थिति अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है.

Next Story