10 महीने के अयांश को बचाने लोग लगा रहे हैं मदद की गुहार, 16 करोड़ के एक इंजेक्शन से बचेगी जान, पढ़े पूरी खबर

पटना. बिहार की राजधानी पटना के अयांश को बचाने की मुहिम अब रंग लाने लगी है. अयांश को बचाने के लिए शुक्रवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद दोनों जगह मांग उठी. सबसे पहले बिहार विधान परिषद में एमएलसी संजय मयूख ने विधान परिषद में मजबूती बात उठाते हुए कहा कि पटना के 10 महीने के अयांश को SMA (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी, spinal muscular atrophy) नामक दुर्लभ बीमारी है. इसके इलाज के लिए एक इंजेक्शन लगाने की जरूरत है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है. इसके लिए सरकार से मदद करने की मांग की. एमएलसी नवल किशोर यादव ने भी संजय मयूख के साथ मांग रखी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





