
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के लिए ड्रॉ निकाला गया. लेकिन इस दौरान ये देखा गया कि लोग फ्लैट्स खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. दरअसल, DDA ने बिक्री के लिए 28 इलाकों में 18,335 फ्लैटों की पेशकश की थी. लेकिन महज 5,227 लोगों ने ही फ्लैट बुक कराए हैं. वहीं डीडीए के अधिकारी के मुताबिक स्कीम के तहत 22,100 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 12387 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा कर दी थी. फाइनल ड्रॉ के लिए हमने 9,790 फ्लैट्स रखे थे. मतलब साफ है कि जिन फ्लैट्स के लिए कभी मारामारी होती थी, अब उन फ्लैट्स के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





