भारत
गर्मी से लोगों का बुरा हाल, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े मरीज
Shantanu Roy
30 May 2024 5:34 PM IST

x
गर्मी ने बरपा कहर
ऊना। ऊना जिला में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बुधवार को पहली बार जिला ऊना का तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। गर्मी ने 41 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि 22 वर्ष पूर्व ऊना का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन अब तापमान ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे है। दोपहर के समय सडक़ पर चलना दुश्वार हो गया है। भारी गर्मी के चलते सडक़ों पर चलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय लू से दोपहिया वाहन चालकों का बुरा हो रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थो का सहारा ले रहे है। इसके बावजूद तपिश लोगों का बुरा हाल कर रही है।
भीष्ण गर्मी के चलते अस्पतालों की ओपीड़ी में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। गर्मी के चलते लोग उल्टी, दस्त व बुखार से पीडि़त हो रहे है। इन दिनों ऐसे मरीज ज्यादा अस्पतालों में पहुंच रहे है। जिनमें छोटे-छोटे बच्चों की संख्या काफी अधिक है। गर्मी के चलते छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। इसके अलावा तीव्र गर्मी के चलते नेत्र जांच ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंखों में जलन के मरीज काफी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे है। जिला ऊना में बुधवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्ष 1983 में जिला ऊना में तापमान नापना शुरु हुआ था। 41 वर्षो में आज पहली बार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है।
Next Story





