टेस्ट किट खरीदकर लोग खुद कर रहे कोरोना टेस्ट, प्रशासन के पास पॉजिटिव लोगों का डाटा नहीं

इंदौर: घर पर खुद कोविड टेस्ट करने की किट बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही है. IMCR की मंजूरी के बाद रोजाना इंदौर की सैंकड़ों मेडिकल स्टोर्स पर हजारों किट बेची जा रही है, लेकिन इसका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग या ड्रग डिपार्टमेंट के पास नहीं है. इंदौर में ही रोजाना हजारों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. सिर्फ पॉजिटिव आने वाले मरीजों को ही पता होता है कि वे कोरोना संक्रमित हैं. टेस्टिंग खरीदने वालों का रिकॉर्ड ना मेडिकल स्टोर वाले रख रहे हैं और ना स्वास्थ्य विभाग को पता है कि कितने लोग इस किट से टेस्ट के बाद पॉजिटिव हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





