पेगासस जासूसी मामला: जिन लोगों को जासूसी होने का शक, उनसे सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने मांगी डिटेल्स

नई दिल्ली: पेगासस स्पाईवेयर जासूसी मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर उन लोगों से ब्योरा मांगा है। जिन्हें लग रहा है कि उनके मोबाइल डिवाइस में पेगासस मैलवेयर से हैक हुए हैं। रविवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति ने अवैध जासूसी पर नकेल कसने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर नागरिकों से उनसे संपर्क करने का आग्रह किया। कोर्ट ने कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि उनके मोबाइल डिवाइस पेगासस मैलवेयर से हैक हुए थे, तो वे तकनीकी समिति से संपर्क कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस में नागरिकों से यह भी कारण बताने का आग्रह किया गया है कि वे क्यों मानते हैं कि उनका उपकरण पेगासस से हैक हो सकता है। यह मेल तकनीकी समिति को 7 जनवरी, 2022 तक [email protected] इस पर भेजे जा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





