भारत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन

jantaserishta.com
30 April 2024 2:09 PM IST
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन
x
उज्जैन: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन करने पहुंचे। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने सुबह की भस्म आरती में भी भाग लिया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना भी की। वहीं गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मन्दिर समिति की और से पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया। महाकाल के दर्शन करने के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि महाकाल मंदिर की परम्परा बनी रहनी चाहिए।
धीरेन्द्र शास्त्री किसी कथा के सिलसिले में इंदौर आए थे। बारह ज्योतिर्लिंगों में एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों का आना जारी है। यहां रोजाना लगभग ढाई लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story