OMG! स्नान कर रही महिला के बाथरूम में ताकझांक, फिर युवक ने…

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-1 में शनिवार को पड़ोस के रहने वाले युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पड़ोस के रहने वाले रवित कुमार महिला के बाथरूम में ताकझांक करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए महिला के परिजनों ने बताया कि उनके घर का बाथरूम तिरपाल का बना हुआ है। रवित कुमार उसमें ताकझांक कर रहा था। उस वक्त महिला बाथरूम में स्नान कर रही थी। इस दौरान युवक को ताकझांक करने से मना किया गया। इसपर युवक ने कहा कि वह अपनी जमीन पर खड़ा है, इसलिए जैसा चाहे करेगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






