भारत

अजीबोगरीब: युवक को सांप ने काटा, तोड़ डाले सारे दांत और लेकर पहुंच गया अपना इलाज कराने

jantaserishta.com
10 Aug 2021 9:42 AM IST
अजीबोगरीब: युवक को सांप ने काटा, तोड़ डाले सारे दांत और लेकर पहुंच गया अपना इलाज कराने
x
अफरातफरी मच गई जब एक युवक हाथ में 4 फीट लंबा सांप (Snake Bite) लेकर अपना इलाज कराने पहुंचा.

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल में सोमवार की देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक हाथ में 4 फीट लंबा सांप (Snake Bite) लेकर अपना इलाज कराने पहुंचा. नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज निवासी गोपी पासवान को गाछी टोला में एक दुकान के पीछे शौच के दौरान हाथ में सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद गोपी ने 4 फीट लंबे सांप को न सिर्फ पकड़ लिया, बल्कि बीच सड़क पर पिलास से उसके दांत को तोड़ दिया. इस दौरान काफी संख्या में लोग देखने के लिए जुटे रहे. बाद में सांप को लेकर गोपी इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया गया जहां वह खतरे से बाहर है. सदर अस्पताल में भी गोपी सांप के साथ बैठकर खिलवाड़ करता रहा. इलाज के दौरान गोपी सांप को हाथ में लेकर कभी अपने चेहरे को कटवाने का प्रयास करता दिखा तो कभी सांप का मुंह अपने मुंह में ले रहा था. इस हरकत को देखने के लिए अस्पताल में भी भीड़ जुटी रही.
गोपी ने बताया कि दुकान के पीछे शौच करने के दौरान सांप ने काट लिया. इसलिए सांप को पकड़कर इलाज के लिए आया है, ताकि डॉक्टर सांप को देखकर उसका इलाज कर सकें. इलाज कर रहे डॉक्टर नीलकमल ने बताया कि युवक विचित्र टाइप का लग रहा है. वह सांप को लेकर पहुंचा है जहां उसका इलाज किया गया है. वह खतरे से बाहर है, लेकिन जिस तरीके से युवक सांप के साथ खिलवाड़ करता रहा वह अजीबोगरीब लग रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story