भारत

जादवपुर विवि में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की शांतिपूर्ण तरीके से हुई स्क्रीनिंग

jantaserishta.com
27 Jan 2023 12:21 PM IST
जादवपुर विवि में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की शांतिपूर्ण तरीके से हुई स्क्रीनिंग
x
कोलकाता (आईएएनएस)| कोलकाता में प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान किसी भी तरह का विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ। सीपीआई (एम) के छात्रों के विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा गुरुवार शाम को इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।
जेयू की एसएफआई की जोनल कमेटी के सदस्य सुवनकर मजूमदार के अनुसार, इस स्क्रीनिंग में विश्वविद्यालय के 200 से अधिक छात्र उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा, बिना किसी विरोध या व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से स्क्रीनिंग की गई।
शुक्रवार को एसएफआई प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी (पीयू) के कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेगी। एसएफआई के कोलकाता जिला अध्यक्ष देबंजन डे ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे पीयू कैंपस के बैडमिंटन कोर्ट में स्क्रीनिंग होगी।
उन्होंने कहा, कार्यक्रम के बारे में पीयू अधिकारियों को सूचित करने वाला एक औपचारिक ईमेल पहले ही भेजा जा चुका है।
इससे पहले मंगलवार की रात दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर हाई ड्रामा हुआ, जिसमें छात्र सदस्यों ने आरोप लगाया कि विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया।
तिरुवनंतपुरम में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कांग्रेस और सीपीआई (एम) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) द्वारा दो अलग-अलग पहलों पर तनाव बना हुआ था। वहां भी झड़प की खबरें सामने आईं।
केंद्र सरकार ने पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ दुष्प्रचार करार दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story