भारत

नालंदा और सासाराम में शांति, इंटरनेट सेवा बहाल

jantaserishta.com
8 April 2023 11:36 AM IST
नालंदा और सासाराम में शांति, इंटरनेट सेवा बहाल
x
पटना (आईएएनएस)| रामनवमी के दौरान बिहार के नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा के बाद हुई हिंसक घटनाओं के बाद ठप इंटरनेट सेवा को शनिवार को फिर से बहाल कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने हालांकि भड़काऊ पोस्ट और धार्मिक भावनाओं को भटकाने वाले पोस्ट भूलवश भी पोस्ट करने वालों पर सख्त कारवाई करने की बात कही है।
नालंदा और सासाराम में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है। जिला प्रशासन ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार सोशल साइट पर नजर रख रही है। भड़काऊ पोस्ट को लेकर अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं।
रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन आपत्तिजनक वीडियो व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर नजर रखेगी। ऐसा करने वालों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
नालंदा जिला प्रशासन के मुताबिक, किसी भी तरह के गलत, भ्रामक खबर,तस्वीर या वीडियो को समूह या व्यक्ति स्तर पर साझा कर किसी ने अगर आपसी सौहार्द, साम्प्रादियकता या शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंडनीय कार्रवाई किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रामनवमी के दौरान राज्य के नालंदा और सासाराम में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसके बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story