भारत

1 करोड़ से अधिक का पीडीएस खाद्यान्न गायब, गोदाम सील

jantaserishta.com
12 Jan 2023 5:12 PM IST
1 करोड़ से अधिक का पीडीएस खाद्यान्न गायब, गोदाम सील
x
बड़ा एक्शन.
पोरबंदर (आईएएनएस)| गुजरात के पोरबंदर में एक पीडीएस गोदाम से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का खाद्यान्न गायब हो गया, जिसके बाद सरकार ने गोदाम को सील कर दिया। पोरबंदर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के गोदाम को सील कर दिया है, आंतरिक जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारी हीराल देसाई ने मीडियाकर्मियों को बताया, रनवाव पीडीएस गोदाम से करीब 7000 बैग गेहूं और चावल गायब हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है। इसलिए, गोदाम को सील कर दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में निरीक्षण के लिए आए थर्ड पार्टी ऑडिटर ने गड़बड़ी देखी। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पाया कि वास्तविक स्टॉक और रिकॉर्ड पर मौजूद आंकड़े बेमेल हैं, जिसके बाद ऑडिटर ने तुरंत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पोरबंदर की उप प्रबंधक उषाबेन भोये ने दावा किया है कि उन्होंने दिसंबर में ही बेमेल नोटिस किया था और दिसंबर में ही रिपोर्ट दर्ज की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story