भारत

फर्जी एनकाउंटर का भुगतान: 51 साल बाद कथित नक्सल लीडर के परिवार को मिला 50 लाख का मुआवजा, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Feb 2021 12:38 PM IST
फर्जी एनकाउंटर का भुगतान: 51 साल बाद कथित नक्सल लीडर के परिवार को मिला 50 लाख का मुआवजा, जानिए पूरा मामला
x

नई दिल्ली: फर्जी एनकाउंटर में केरल पुलिस द्वारा मारे गए कथित नक्सल लीडर के परिजनों को 51 साल बाद मुआवजा मिला है. केरल सरकार ने उनके परिजनों को 50 की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है.

गौरतलब है कि 18 फरवरी, 1970 को यह फर्जी पुलिस एनकाउंटर हुआ था. आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हथियारबंद आवाज उठाने वाले नक्सली नेता को पुलिस ने मौत के घाट उतारा था. यह भा दावा किया जाता है कि यह पुलिस का भारत में पहला फर्जी एनकाउंटर था.
वर्गिस के दो भाईयों और बहनों ने इस बारे में केरल हाईकोर्ट में अपील की थी. उनका दावा था कि पुलिस द्वारा हत्या के मामले में मिलने वाले मुआवजे के वे कानूनी हकदार हैं. जो, इतने सालों में सूद के साथ 50 लाख की रकम हो चुकी है.
इसके बाद अदालत ने वर्गिस के रिश्तेदारों को सरकार के पास जाने की इजाजत दे दी. कैबिने ने भी 50 लाख के मुआवजे को लेकर फैसला ले लिया. अब उनके परिजनों को यह पैसा मिल जाएगा. जिस समय वर्गिस मारे गए थे उनकी उम्र 31 साल की थी.
कई सालों तक तो इसे सामान्य मुठभेड़ ही माना जाता रहा. लेकिन, 1998 में कांस्टेबल रामचंद्रन ने स्वीकार किया कि यह फर्जी एनकाउंटर था. बताया गया कि वर्गिस के हाथ पीछे की तरफ बांधे हुए थे. फिर उनको वायनाड के जंगलों में ले जाया गया था और वहां गोली मार दी गई थी.
हालांकि, इस मामले का खुलासा देर से हुआ. 2006 में बयान देने वाले कांस्टेबल की भी मौत हो गई. इसके बाद मामले की जांच कर रही सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की. 2010 में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के. लक्ष्मणा को स्पेशल अदालत ने जेल की सजा सुनाई. लक्ष्मणा उस समय डिप्टी एसपी के तौर पर तैनात थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story