भारत

ध्यान दें! WhatsApp यूजर्स के स्टेटस पर दिख रहा है ये मैसेज, जाने क्या है कंपनी का संदेश

jantaserishta.com
17 Jan 2021 12:25 PM IST
ध्यान दें! WhatsApp यूजर्स के स्टेटस पर दिख रहा है ये मैसेज, जाने क्या है कंपनी का संदेश
x

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव को लेकर काफी चर्चा में है. वॉट्सऐप ने यूज़र्स को नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए 8 फरवरी तक का समय दिया था, हालांकि लोगों का रिएक्शन देखते हुए कंपनी ने फिलहाल इसे टाल दिया है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को नई प्राइवेसी पॉलिसी पर दुनियाभर में आलोचनाओं का सामना करने के बाद अब बार-बार सफाई देनी पड़ रही है. व्हाट्सऐप ने अब ने स्टेट्स लगाकर नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक बार फिर सफाई दी है. यह स्टेट्स सभी व्हाट्सऐप यूजर्स को दिख रहा है.

व्हाट्सऐप ने स्टेट्स में कहा है कि वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कमिटेड है और पर्सनल कन्वर्सेशन को पढ़ता या सुनता नहीं है. ये एंड टू एंड एनक्रिप्शन है. इसके साथ ही कहा है कि आपकी शेयर की गई लोकेशन को नहीं देखता है और कॉन्टेक्ट्स को फेसबुक के साथ भी शेयर नहीं करता है.
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक पॉलिसी में बदलाव किया था. व्हाट्सऐप ने इस बदलाव के तहत फेसबुक के डेटा कलेक्शन के लिए ग्राहकों को दिए जाने वाले "ऑप्ट आउट" के विकल्प को हटा दिया. यानी, अब व्हाट्सएप यूज़र्स के पास ये विकल्प नहीं बचा था कि वो फेसबुक के साथ डेटा शेयर करना चाहते हैं या नहीं. यूज़र्स ने इसका मतलब तुरंत निकाल लिए की उनका डेटा फेसबुक के साथ शेयर किया जाएगा. यहीं से पूरा विवाद शुरू हो गया. इसके बाद व्हाट्सएप ने अपना पक्ष सामने रखते हुए कहा था कि यह प्राइवेसी सेटिंग सिर्फ बिजनेस ग्राहकों के लिए है.
इसके बाद व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए नई प्राइवेसी पॉलिसी का समय 15 मई 2021 तक बढ़ा दिया था.. नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स के काफी विरोध जता रहे थे, जिसको देखते हुए कंपनी ने इसे तीन महीने तक के लिए टाला. कंपनी का कहना है कि तीन महीने के वक्त में यूजर्स को इसे समझने का मौका मिलेगा. कंपनी के अनुसार, आठ फरवरी के बाद भी यूजर्स का अकाउंट सस्पैंड नहीं किया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story