
देश के सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक इंडियन आइडल का 12वां सीजन खत्म हो चुका है. शो काफी लंबा चला और कई सारे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरा. कोरोना काल में शो का आयोजन हुआ और बीच में ऐसा वक्त भी आया जब शो की शूटिंग, शेड्यूल और लोकेशन सब चेंज करनी पड़ी. इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट्स, जज और यहां तक कि गेस्ट्स को भी ट्रोल किया गया. मगर अब विभिन्न परिस्थितियों से गुजरने के बाद शो का सक्सेसफुल एंड हो चुका है. लोगों की उत्सुकता कब से ये जानने की थी कि आखिर इंडियन आइडल 12 का विनर कौन होगा. इस बार ये ट्रॉफी पवनदीप राजन ने जीती है. उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





