मनोरंजन

पवन सिंह का नया गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में की एंट्री

Triveni
30 April 2021 5:12 AM GMT
पवन सिंह का नया गाना मोहब्बत अब बेचाता हुआ रिलीज, धांसू अंदाज में की एंट्री
x
भोजपुरी पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का नया गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' रिलीज हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का नया गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। इस में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी हैं, जो पहले पवन से प्यार करती है। मगर भाई की हत्या के बाद वह पवन की जानी दुश्मन बन जाती है। लेकिन पवन उससे तब भी प्यार करता है।

धमाकेदार एंट्री
गाने की शुरुआत पंचायत से होती है, जहां पवन सिंह की एंट्री बेहद शानदार धमाकेदार होती है। इस गाने में पवन सिंह का पावर खूब देखने को मिल रहा है, जो उनके चाहने वालों को भी पसंद आ रहा है। यूं तो यह एक सैड सॉन्ग है, लेकिन बेहद रोचक है। यूं कह लें कि जिस तरह से इन दिनों हिंदी में जुबिन नौटियाल रीमेक गाने बना रहे हैं, उसी अंदाज में पवन का यह ओरिजनल गाना है।

कौन-कौन हैं कलाकार?
'मोहब्बत अब बेचाता' गाना आपको अपनी ओर आकर्षित करने वाला लाजवाब गाना है। पवन सिंह का यह अब तक का सबसे भव्य गाना है। गीत अर्जुन अकेला और संगीत छोटू रावत का है। इस गाने में स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। स्टोरी और डायलॉग धीर- धीरेंद्र का है। गाने में पवन और काव्या के अलावा कमलकांत मिश्रा, जफर खान, संतोष सिंह, अमित सिंह, जुबैर शाह, बंटी सिंह, चंचल ब्रदर्स और शेरा हैं।


Next Story