भारत

भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर पवन खेड़ा ने भाजपा को घेरा, कहा- 'ध्यान भटाकने का षड्यंत्र'

jantaserishta.com
10 March 2025 11:28 AM IST
भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर पवन खेड़ा ने भाजपा को घेरा, कहा- ध्यान भटाकने का षड्यंत्र
x
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर छापेमारी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
पवन खेड़ा ने सोमवार को एक्स पर शेयर किए वीडियो बयान में ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुबह 6.30 बजे से भिलाई में भूपेश बघेल के यहां ईडी छापेमारी कर रही है। कोई हैरानी की बात नहीं है। विपक्ष के यहां ईडी भेजने की परंपरा भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर रखी है। यह छापेमारी किस केस में की जा रही है ये किसी को नहीं मालूम। क्यों हो रही है? नहीं मालूम।
उन्होंने आगे कहा कि आज से कुछ दिनों पहले कोर्ट ने सीबीआई का एक केस जो बघेल के खिलाफ था, उसको खारिज कर दिया था। उनके खिलाफ कोई केस नहीं है। फिर भी आज ईडी की छापेमारी उनके आवास पर चल रही है। आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है। भाजपा चारों तरफ से घिरी हुई है। छापेमारी ध्यान भटाकने का एक षड्यंत्र है। ये भी हो सकता है कि भूपेश बघेल पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधि अब शुरू कर रहे हैं, प्रभारी बने हैं। उनको वहां परेशान करने की कोशिश की जा रही हो। भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बनकर आज ईडी जिस तरह से काम कर रही है यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे।
वीडियो के साथ पवन खेड़ा ने कैप्शन लिखा, "आज जब संसद का सत्र शुरू हो रहा है। चारों तरफ से घिरी हुई भाजपा ने हैडलाइन बदलने के लिए, देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड आदि से भटकाने के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ईडी द्वारा रेड करवा दी। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि वह ना कांग्रेस को रोक पाएगी, ना हमारे किसी भी नेता को, ना डरे हैं, ना डरेंगे।
बता दें कि ईडी की टीम सुबह से छत्तीसगढ़ के भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर छापेमारी कर रही है। टीमें चार इनोवा कारों में सवार होकर चैतन्य के भिलाई स्थित आवास पर पहुंचीं। रिपोर्टों के अनुसार, ईडी की टीम कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story