भारत
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत
jantaserishta.com
1 May 2026 11:56 AM IST

x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दे दी है. 30 अप्रैल 2026 को हुई सुनवाई के बाद जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है, उसे आसानी से खतरे में नहीं डाला जा सकता. अदालत ने निर्देश दिया है कि क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन केस नंबर 04/2026 में गिरफ्तारी की स्थिति में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत पर रिहा किया जाए.
कोर्ट ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि दोनों पक्षों (खेड़ा और शिकायतकर्ता के पति) की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं, लेकिन किसी की आजादी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. पवन खेड़ा को निर्देश दिया गया है कि वे जांच में पूरा सहयोग करें और जब भी पुलिस द्वारा बुलाया जाए, वे थाने में उपस्थित हों.
खेड़ा को जांच या सुनवाई के दौरान किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न करने और गवाहों को प्रभावित न करने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान खेड़ा सक्षम अदालत की अनुमति के बिना भारत नहीं छोड़ सकते. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि ट्रायल कोर्ट उचित समझे, तो वह सुनवाई के दौरान अपनी ओर से अतिरिक्त शर्तें भी लगा सकता है.
Tagsसुप्रीम कोर्टपवन खेड़ापवन खेड़ा अग्रिम जमानतSupreme CourtPawan KheraPawan Khera anticipatory bail
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





