
मणिशंकर अय्यर ने कहा, पवन खेड़ा कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं है, जयराम रमेश का तोता है...
मैं गांधीवादी नेहरूवादी हूँ : मणिशंकर
केरल में फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करने और फिर से सीएम बनने का दावा करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विजयन की मौजूदगी उन्होंने कहा कि पिनरई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके इस बयान की आलोचना की।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Mani Shankar Aiyar says, "...I am in the Congress party, I haven't left it. If Pawan Khera is going to expel me, I will happily go outside and kick his backside after I have left." pic.twitter.com/Y0Ypri0tO5
— ANI (@ANI) February 16, 2026
अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आई। जिस पर अब मणिशंकर अय्यर ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अय्यर ने पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनको कठपुतली करार दिया, साथ ही कहा कि वो पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने दो टूक पवन खेड़ा को एक 'कठपुतली' बताया, जो पार्टी महासचिव जयराम रमेश के कहे अनुसार ही काम करता है। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा प्रवक्ता नहीं बल्कि एक तोता है। राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा से बेहतर उम्मीदवार कांग्रेस प्रवक्ता के पद के लिए मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को संदेश भेजें। उन्होंने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और यहां पिनरई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से उन्हें परेशानी हो रही है। ये किस तरह के कांग्रेसी हैं? सबसे बड़ी बात पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाकर कोई पार्टी कितनी मूर्ख हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं, जो उनसे बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं। ये तो बस एक कठपुतली है, जयराम रमेश जो कहते हैं वही बोलता है। एक ही बात दोहराता रहता है, ये प्रवक्ता नहीं, तोता है।
इतना ही नहीं मणिशंकर अय्यर ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताते हुए कहा कि अगर पवन खेड़ा उन्हें पार्टी से निकाल देते हैं, तो वे खुशी-खुशी पार्टी छोड़ देंगे। अय्यर ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे नहीं छोड़ा है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर पार्टी छोड़ने के बाद उनकी पिटाई करूंगा।' दरअसल, केरल सीएम की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पार्टी को अय्यन के बयान से अलग किया। उन्होंने कहा कि अय्यर पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से जुड़े नहीं हैं। वह केवल अपनी अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं।





