
x
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी में उपखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नशे में शिक्षक पहुंच गया। लिहाजा शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने खंड उप शिक्षा अधिकारी पाबों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
दरअसल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोटी के सहायक अध्यापक मंगलवार को शराब पीकर कार्यालय आए, इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की। इसके अलावा बिना अनुमति के कार्यालय में उपस्थित होना भी आला अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, लिहाजा इस संबंध में रिपोर्ट कार्रवाई संस्तुति के साथ डीईओ, बेसिक को भेजी गई थी जिसमें डीईओ ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी से संबद्ध कर दिया है।
Tagsशिक्षकदफ्तरनिलंबितपौड़ीशिक्षा अधिकारीशिक्षा विभागTeacherOfficeSuspendedPauriEducation OfficerEducation Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





