भारत

पटवारी 12 लाख की रिश्वत मामले में सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Nil dhankar
16 May 2025 7:56 AM IST
पटवारी 12 लाख की रिश्वत मामले में सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
x

सांकेतिक  फोटो    

पढ़े पूरी खबर

यूपी। न्यू कानपुर सिटी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने के नाम पर अमीन ने 12 लाख रुपये घूस के ले लिए। घूस का पैसा चेक के जरिए अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कराने के बाद अमीन ने 12 लाख रुपये टीडीएस भुगतान के नाम पर और मांगे। किसान ने सीधे केडीए वीसी से शिकायत की। वीसी ने अमीन को निलंबित करके पूरे मामले की जांच केडीए सचिव को दे दी है।

बिठूर में केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। इसके लिए 153 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। नोडल अफसर ओएसडी रवि प्रताप सिंह है। बिठूर के गंगपुर चकबदा निवासी किसान मनोज राठौर ने केडीए वीसी से शिकायत की। किसान ने बताया कि आराजी संख्या 135 रकबा 0.5330 के जुज भाग रकबा 0.205 हेक्टेयर में उसकी जमीन है। जिसे केडीए ने न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए अधिग्रहित किया है। उसके बदले में 1.38 करोड़ रुपये मुआवजा केडीए से उसे मिलना था। जिसके बदले में लैंड बैंक अनुभाग एक में तैनात अमीन संतोष कुमार ने उससे 12 लाख रुपये मांगे।

मुआवजे के बदले में 12 लाख रुपये की चेक संतोष कुमार को दी। जिसे संतोष ने अपने दोस्त के खाते में लगाकर पैसा निकाल लिया। तब उसे मुआवजे की चेक दी गई। 12 लाख रुपये घूस लेने के बाद अमीन ने टीडीएस के पैसे का भुगतान कराए जाने के लिए दोबारा 12 लाख रुपये मांगे। दोबारा 12 लाख रुपये न देने पर टीडीएस का भुगतान नहीं कराया गया। बार-बार उसे टीडीएस भुगतान के लिए घूस मांगी जा रही थी। वीसी ने किसान की बात को सुनकर तत्काल प्रभाव से अमीन संतोष कुमार को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सचिव केडीए अभय कुमार पांडेय को दी है। संतोष कुमार को कार्मिक विभाग में अटैच किया गया है।

गर्ब्याल केडीए वीसी मदन सिंह ने बताया कि किसान से खुद आकर शिकायत की है। पहले 12 लाख किसान से खाते में लिए गए। फिर टीडीएस भुगतान के नाम पर 12 लाख मांगे जा रहे थे। अमीन को निलंबित किया गया है। जांच केडीए सचिव को दी गई है।


Next Story