भारत

RSS की PFI से तुलना कर फंसे पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों, अब कही यह बात

jantaserishta.com
15 July 2022 1:06 PM IST
RSS की PFI से तुलना कर फंसे पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों, अब कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी. इसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया. अब एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने सफाई जारी करते हुए कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जो कहा, वहीं मैंने मीडिया को बताया है.

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, 'हमने वही कहा जो दस्तावेजों में लिखा था और पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा था, जब आरोपियों से उनके काम करने के तरीके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जैसे अन्य संगठन अपने लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के नाम पर प्रशिक्षण देते हैं, वे भी ऐसा ही करते हैं.'
पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने PFI की तुलना RSS से कर दी. वह पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले पटना में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. बात PFI की करतूतों की कर रहे थे, लेकिन उन्होंने उदाहरण देते हुए RSS का भी जिक्र कर दिया.
पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कह दिया था कि जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाएं आयोजित कर लाठी का और शारीरिक प्रशिक्षण देता है. उसी तरह से पीएफआई के लोग भी शारीरिक प्रशिक्षण देकर ब्रेनवॉश कर रहे थे. पटना एसएसपी ने पीएफआई की संघ से तुलना कर दी तो बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में बड़े दल बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया.
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के बयान से बीजेपी भड़क गई. पार्टी के बड़े नेताओं ने ना सिर्फ फौरन माफी की मांग की बल्कि बर्खास्तगी के लिए अभियान भी छेड़ दिया. हालांकि बीजेपी SSP के विरोध में उतर आई तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और जीतन राम मांझी की पार्टी समर्थन में खड़ी हो गई.
विवाद गहराने के बाद बिहार पुलिस बैकफुट आ गई. बिहार के ADG जेएस गंगावर ने कहा कि किसी संस्था की किसी दूसरे संस्था से तुलना गलत है. पटना टेरर मॉड्यूल में बिहार पुलिस ने अब तक 5 लोगों गिरफ्तार किया है, जबकि FIR में 26 लोगों को आरोपी बनाया गया है. NIA ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story