भारत
पटना: नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने के बाद सुशील मोदी भी पहुंचे राजभवन
jantaserishta.com
28 Jun 2023 5:24 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के तुरंत बाद भाजपा के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी भी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।
प्रदेश की दो पार्टियों के बड़े नेताओं के अचानक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिलने के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों को भी देखा। नीतीश कुमार राजभवन क्यों पहुंचे, इसकी हालांकि अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजभवन से निकलने के कुछ ही देर के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर राजभवन से बाहर निकलने के बाद सुशील मोदी ने इसे मात्र संयोग बताया कि नीतीश कुमार के मिलने के बाद वे भी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यह महज संयोग है। इसके और कोई मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से उनकी पुरानी जान-पहचान है। कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथ काम भी किया है। यह मात्र एक औपचारिक मुलाकात थी।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबिहारसुशील मोदीChief Minister Nitish KumarNitish KumarBiharSushil Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





