भारत

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जून से, ट्रायल रन के दौरान जानवरों से हुई थी टक्कर

jantaserishta.com
21 Jun 2023 1:57 PM IST
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जून से, ट्रायल रन के दौरान जानवरों से हुई थी टक्कर
x

फाइल फोटो

रांची: पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 27 जून से शुरू होगा। ट्रेन के दो ट्रायल रन पूरे हो चुके हैं। हालांकि दोनों ट्रायल रन के दौरान ट्रेन दो से तीन जगहों पर ट्रैक पर जानवर आ गए। एक जगह जानवर से टक्कर भी हो गई। इससे ट्रेन को कोई क्षति तो नहीं पहुंची, लेकिन गति नियंत्रित करने के लिए तीन बार इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, नियमित परिचालन शुरू होने के पहले एक और ट्रायल रन कराया जा सकता है।
इस बीच ट्रेन के परिचालन का शेड्यूल तय कर लिया गया है। एक-दो दिनों में आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया जाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। हर रोज पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलकर यह दोपहर एक बजे रांची और 1.20 पर हटिया स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह हटिया से 3.55 बजे और रांची से 4.15 पर खुलकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी।
385 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन सवा छह घंटे का वक्त लेगी। बताया जा रहा है कि इसकी औसत स्पीड 61 किमी प्रति घंटा होगी। किराया भी निर्धारित कर लिया गया है, लेकिन इसका ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1,760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story