भारत

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा

jantaserishta.com
2 July 2026 2:54 PM IST
पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजधानी पटना के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का लोकार्पण किया। इस विस्तार के बाद पटना मेट्रो का परिचालन 6.2 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण के बाद सीएम सम्राट चौधरी स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार होकर मलाही पकड़ी स्टेशन से भूतनाथ रोड स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। मलाही पकड़ी और भूतनाथ रोड स्टेशन के बीच की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। मेट्रो सेवा के इस विस्तार के बाद अब इस मार्ग पर मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी सहित कुल चार स्टेशन संचालित हो रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मलाही पकड़ी स्टेशन से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा करने के लिए अधिकतम 30 रुपए का किराया निर्धारित किया गया है। नए स्टेशन के चालू होने से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ-साथ यात्रा का समय भी घटेगा। 6.2 किमी का सफर 16 मिनट में पूरा होगा, जबकि किराया 30 रुपए होगा।
पहले भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे। एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे। हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। सरकार का दावा है कि सरकार राजधानी में आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भरोसा जताया कि जल्द ही पटना मेट्रो नेटवर्क विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकेंगे। कहा जा रहा है कि मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को सुरक्षित, तेज, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा राजधानी की यातायात व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story