भारत

पटना की बैठक 'ठगबंधन' के लिए: नरोत्तम मिश्रा

jantaserishta.com
23 Jun 2023 12:49 PM IST
पटना की बैठक ठगबंधन के लिए: नरोत्तम मिश्रा
x

फाइल फोटो

भोपाल: बिहार के पटना में विपक्षी एकता को लेकर हो रही राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि यह बैठक ठगबंधन के लिए हो रही है। राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा, ठगबंधन बन रहा है, यह ठगबंधन की बैठक है। अब देखिए दूसरे पहलू से कम्युनिस्टों को ममता बैनर्जी पसंद नहीं, ममता बैनर्जी को कांग्रेस पसंद नहीं, कांग्रेस को केजरीवाल पसंद नही, केजरीवाल को समाजवादी पार्टी पसंद नहीं, समाजवादी पार्टी को उद्धव ठाकरे पसंद नहीं, उद्धव को मुफ्ती मेहबूबा पसंद नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि एक दूसरे को पसंद नहीं कर रहे हैं और चाहते कि जनता उनको पसंद करे। जनता अपनी पसंद बता चुकी है। जनता को भाजपा पसंद है, मोदी पसंद है। बाकी वह कुछ भी कर लें, यह फुके हुए बल्ब की झालर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story