भारत
पटना लाठीचार्ज : रघुवर दास और मनोज तिवारी सहित 4 भाजपा नेता करेंगे जांच
jantaserishta.com
14 July 2023 4:04 PM IST

x
नई दिल्ली: पटना में गुरुवार को बिहार पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा ने अपने चार नेताओं की एक उच्चस्तरीय समिति को पटना भेजने का फैसला किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को समिति का संयोजक बनाया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति का सदस्य बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के फैसले को लेकर बयान जारी कर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की धोर निंदा की है तथा पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति का संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बनाया गया है। सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति में शामिल किया गया है। अरुण सिंह ने आगे बताया कि यह जांच समिति शीघ्र ही पटना का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





