भारत

पटना ब्रेकिंग: हथुआ मार्केट में भीषण आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 Jun 2022 10:02 AM IST
पटना ब्रेकिंग: हथुआ मार्केट में भीषण आग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना के पॉश बाजार में से एक हथुआ मार्केट में आग लग गई है। आग से कई दुकानें चपेट में आ गई हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक मोटरसाइकिल में आग लगी। फिर कई दुकानों में आग फैसल गई। आग की वजह से भारी नुकसान होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना के हथुआ मार्केट में स्थित एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। उसने कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयावह है कि उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के जवानों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना में अलसुबह मौसम खराब होने की वजह से बिजली कड़क रही थी। हथुआ मार्केट में ठनका गिरने से एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। उसके पास मौजूद दुकान ने आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हालांकि प्रशासनिक और अग्निशमन के अधिकारियों ने आकाशीय बिजली की वजह से आग लगने की बात की पुष्टि नहीं की है।
उनका मानना है कि किसी दुकान में शॉर्ट सर्किट भी आग की वजह हो सकता है। आग पर काबू पाने के बाद इसके कारण का पता लगाया जाएगा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मगर दुकानों में रखे सामान जलने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story