भारत

बुलडोजर पर मरीज, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
13 Sept 2022 5:54 PM IST
बुलडोजर पर मरीज, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
कटनी: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लाख दावे किये जा रहे हैं उसके बाद भी इसकी हकीकत कहीं ना कहीं सामने आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा मध्य प्रदेश के कटनी जिले में देखने को मिला। जहां बरही खतौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई लेकिन जब उपचार के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी तो कॉल करने के घंटों बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल की बिगड़ती हालत देख राहगीरों ने जेसीबी की बकेट पर मरीज़ को लादकर अस्पताल पहुंचाया। जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
गंभीर बात यह भी है कि कटनी जिला अस्पताल परिसर पर खड़ी लाखों रुपये की एंबुलेंस धूल खा रही है। सांसद विवेक तनखा के द्वारा मरीजों को समय पर उपचार मिल सके इसीलिए यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी लेकिन वह जालियों के अंदर कई महीनों से खड़ी है और धूल खा रही है।
मामले में सीएमएचओ प्रदीप मुड़िया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। बरही में एंबुलेंस नहीं है इसलिए ये दिक्कत समाने आई। बरही, ढीमरखेड़ा समेत स्लीमनाबाद में नई एंबुलेंस के लिए पत्र लिखा गया है जो जल्द ही मिल जायेगी। वहीं जिला अस्पताल में खड़ी गाड़ियों में कर्मचारियों की कमी है जिसे पूरी कर ली जाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story