भारत
LIVE वीडियो: मरीज की हार्ट अटैक से गई जान, नया अपडेट आया
jantaserishta.com
19 Aug 2024 2:21 PM IST

x
देखें वीडियो.
इंदौर: इंदौर में इलाज के लिए डॉक्टर के पास आए एक मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मौत का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
थाना परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया, शनिवार-रविवार की रात की घटना है. सूचना मिली कि एक युवक सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था. लेकिन इलाज से पहले ही संभवत: उसकी मौत हो गई. परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल भी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
31 वर्षीय मृतक युवक का नाम सोनू मतकर था. सोनू इंदौर के जीवन की फैल का रहने वाला था और वह ऑटो चलाने का काम करता था. रात में सोनू को अचानक सीने में बेचैनी महसूस हुई और वह स्वयं ऑटो चलकर परदेशीपुरा क्षेत्र के सरकारी दयानंद अस्पताल पहुंचा था, जहां उसका इलाज मिलने से पहले ही निधन हो गया.
थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नजर आ रहा है कि युवक को कार्डियक अरेस्ट आया है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी.
इंदौर में डॉक्टर के सामने युवक को हार्ट अटैक से LIVE मौत pic.twitter.com/07u6TeK1pa
— Vrajander Singh (@vrajandersingh_) August 19, 2024
Tagsइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर वायरल वीडियोमरीजहार्ट अटैकIndoreIndore NewsIndore Viral VideoPatientHeart Attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





