भारत

पेट दर्द का शिकायत लेकर पहुंचा मरीज, डॉक्टर का सिर फोड़ा

jantaserishta.com
25 May 2024 6:39 PM IST
पेट दर्द का शिकायत लेकर पहुंचा मरीज, डॉक्टर का सिर फोड़ा
x
पढ़े पूरी खबर
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मरीज के पेट में दर्द हुआ, तो परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए. मरीज के परिजन डॉक्टर से जिद करने लगे कि उनके मरीज को तुरंत देखा जाए. इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को पेट के डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा. इस पर मरीज को इतना गुस्सा आया कि वह डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और पत्थर से डॉक्टर का सिर फोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह इरशाद नाम का मरीज अपने परिजनों के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर मुरार जिला अस्पताल पहुंचा था. यहां चेस्ट फिजिशियन दिलीप राजोरिया ड्यूटी पर मरीज देख रहे थे. तभी इरशाद अपने परिजनों के साथ डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहने लगा.
डॉक्टर ने कहा कि वह चेस्ट फिजिशियन हैं. उससे पेट का दर्द नहीं देख सकता है. वे अपने पेट का दर्द दूसरे केबिन में बैठे पेट के डॉक्टर को दिखाएं. इसी बात को लेकर इरशाद और उसके परिजन डॉक्टर से बहस करने लगे. इसी बीच गुस्साए मरीज इरशाद ने बाहर से पत्थर लाकर डॉक्टर के चेंबर में घुसकर डॉक्टर का सिर फोड़ दिया.
यह देख डॉक्टर के केबिन के बाहर कतार में खड़े अन्य मरीजों में भगदड़ मच गई. ये पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. पत्थर की चोट से डॉक्टर के सिर पर गंभीर घाव हो गया है. डॉक्टर पर हमले की खबर मिलते ही अस्पताल के अन्य कर्मचारी एकजुट हो गए. इसके बाद सभी शिकायत लेकर मुरार थाने पहुंचे.
डॉ. दिलीप राजोरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने इरशाद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में सीएमएचओ डॉ. आरके राजोरिया का कहना है कि कुछ लोग जबरन अपना पेट दर्द चेस्ट फिजिशियन को दिखाने की कोशिश कर रहे थे. उसने दूसरे डॉक्टर को दिखाने को कहा, तो पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया.
इस मामले में मुरार थाना टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story