भारत
पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन कासो', कई घरों में की छापेमारी
jantaserishta.com
24 March 2024 3:20 PM IST

x
देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
चंडीगढ़: देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस बीच पठानकोट पुलिस ने हिमाचल की ओर से अवैध शराब व ड्रग तस्करी की शिकायतों के बाद 'ऑपरेशन कासो' चलाया। इसके तहत पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा और अन्य इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
पठानकोट पुलिस ने रविवार को अलग-अलग टीमें बनाकर सैली कुलियां इलाके में 'ऑपरेशन कासो' चलाकर अलग-अलग घरों की तलाशी ली। लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। पठानकोट के डीसीपी समीर सिंह ने कहा, ''पुलिस ने अवैध शराब व ड्रग तस्करी को लेकर यह ऑपरेशन चलाया है, ताकि नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल की ओर से अवैध शराब और ड्रग तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर पुलिस ने सैली कुलियां इलाके के कई घरों में तलाशी ली। पुलिस अवैध शराब और ड्रग तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के उद्देश्य से काम कर रही है।
Tagsपठानकोट पुलिसलोकसभा चुनावड्रग तस्करीअवैध शराब की तस्करीPathankot PoliceLok Sabha ElectionsDrug SmugglingIllegal Liquor Smuggling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





