भारत

पठानकोट में पाकिस्तान की तरफ से हुई ड्रोन एक्टिविटी, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

jantaserishta.com
14 March 2021 10:49 AM IST
पठानकोट में पाकिस्तान की तरफ से हुई ड्रोन एक्टिविटी, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
x

फाइल फोटो 

पठानकोट के बामियाल सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है. ये ड्रोन बामियाल सेक्टर की डिंडा पोस्ट पर आज सुबह छह बजकर 10 मिनट पर देखा गया है. बीएसएफ की फायरिंग के बाद संदिग्ध ड्रोन वापस लौट गया. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

सर्च ऑपरेशन चल रहा है कि क्या कोई हथियार या दूसरा सामान गिराने के लिए ड्रोन इस तरफ भेजा गया था. या फिर इसका मकसद सिर्फ ये चेक करना था कि बीएसएफ अलर्ट पर है या नहीं. ये बॉर्डर पर ऐसी कोई पहली घटना नहीं है. इस तरह की घटनाएं पंजाब में बॉर्डर पर लगातार हो रही हैं.
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में करीब 200 आतंकवादी एक्टिव हैं. खुफिया सूचना के मुताबिक सीमा पार स्थित आतंकवादी ठिकानों से अन्य 250 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं.
पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अशांति पैदा करने की पड़ोसी देश के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं. जम्मू में पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने से पहले डीजीपी ने कहा कि 28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story