भारत

पादरी गिरफ्तार...पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं पर किया अशोभनीय टिप्पणी

Admin2
24 July 2021 1:32 PM GMT
पादरी गिरफ्तार...पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं पर किया अशोभनीय टिप्पणी
x
BREAKING

तमिलनाडु में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। पादरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और डीएमके नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पादरी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गिरफ्तार किये गये पादरी का नाम जॉर्ज पोन्नियाह बताया जा रहा है। जॉर्ज पोन्नियाह डेमोक्रेटिक क्रिश्चन काउंसिल के सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में कन्याकुमारी के अरुमाना में ईसाई और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम में जॉर्ज पोन्नियाह भी शामिल हुए थे। जॉर्ज पोन्नियाह ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी डीएमके के कई नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 'भक्त और हिंदू आपको जीत नहीं दिला पाएंगे। डीएमके को क्रिश्चन और मुस्लिमों ने दिलाई थी।' उन्होंने डीएमके को चेतावनी भी दी कि वो यह बात ना भूलें। इस कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि पादरी ने 'भारत माता' के खिलाफ भी टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी के बाद पादरी के खिलाफ कई केस दर्ज हुए। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं पर भी केस दर्ज किये गए। शिकायत में कहा गया कि जॉर्ज ने अपने बयान से हिंदू धर्म का अपमान किया और समाज में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जॉर्ज की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी।

मदुरै पुलिस का कहा है कि उन्हें अपने एक सहयोगी से जानकारी मिली की जॉर्ज देश छोड़ कर भागने की फिराक में है। मदुरै के पुलिस अधीक्षक वी भास्करन ने कहा कि 'सूचना मिलने के बाद अपने सभी चेक प्वाइंट्स पर सर्विलांस लगा दिया। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे जॉर्ज पोन्नियाह एक लग्जरी कार में मदुरै कन्विनियेंस स्टोर के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गये।' पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story