भारत
होली पर यात्रियों को घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की सूची
jantaserishta.com
9 March 2024 8:20 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जल्द ही अन्य के परिचालन को लेकर भी अनुमति दी जा सकती है।
नई दिल्ली: होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इस कड़ी में छह विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की गई है। जल्द ही अन्य के परिचालन को लेकर भी अनुमति दी जा सकती है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन) के बीच विशेष रेलगाड़ी (04033/04034) का परिचालन किया जाएगा। नई दिल्ली से यह गाड़ी आगामी 22 और 29 मार्च को उधमपुर के लिए चलेगी, जबकि 23 और 30 मार्च को यह गाड़ी उधमपुर से चलेगी।
नई दिल्ली से कटरा के लिए विशेष रेलगाड़ी (04075/04076) का परिचालन किया जाएगा। नई दिल्ली से यह गाड़ी 24 से 31 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वहीं, वापसी में कटरा से यह गाड़ी 25 से 1 अप्रैल के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी कुल 6 फेरे लगाएगी।
दिल्ली से बनारस के लिए विशेष रेलगाड़ी (04080/04079) द्वारा कुल 10 फेरे लगाए जाएंगे। दिल्ली से यह गाड़ी 21 से 30 मार्च के बीच सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, बनारस से यह गाड़ी 22 से 31 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





