भारत
जब चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में मची अफरातफरी, VIDEO
jantaserishta.com
30 Nov 2025 5:19 PM IST

x
पढ़े पूरा अपडेट.
आरा: बिहार के पटना–आरा–डीडीयू रेल खंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. जहां दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली स्पेशल ट्रेन 03241 बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस चलते हुए अचानक दो हिस्सों में बंट गई. यह खौफनाक घटना आरा रेलवे स्टेशन के आगे कारीसाथ स्टेशन के पास शनिवार देर शाम को हुई.
शनिवार की शाम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस जैसे ही आरा स्टेशन पार कर बक्सर की ओर बढ़ी, अचानक यात्रियों ने एक जोरदार झटका महसूस किया. देखते ही देखते ट्रेन दो अलग-अलग टुकड़ों में बंट चुकी थी. जिसके बाद इंजन और कई डिब्बे आगे निकल गए, जबकि बाकी कोच ट्रैक पर ही रुक गए. जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया.
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो भागों में अलग हुई. लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची. घटना के बाद ट्रेन का इंजन कई किलोमीटर आगे निकल गया था.
रेलवे के अधिकारियों ने फोन पर बातचीत में बताया कि बेंगलुरु सीटी स्पेशल ट्रेन (03241) जैसे ही आरा स्टेशन पार कर बक्सर की ओर जा रही थी, तभी अचानक कपलिंग कमजोर होकर टूट गई. जिसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित हो गई. इसके चलते कुछ देर तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा.
सूचना पर रेल कर्मियों ने घटनास्थल पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया. घंटों की मेहनत के बाद ट्रैफिक सामान्य किया गया. फिलहाल टीम यह जांच कर रही है कि कपलिंग आखिर क्यों टूटी और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई. क्योंकि कपलिंग टूटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था.
Tagsबिहारपटना–आरा–डीडीयू रेल खंडबेंगलुरु सिटी एक्सप्रेसरेलवेरेलवे न्यूज़BiharPatna-Ara-DDU rail sectionBengaluru City ExpressRailwaysRailway News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





