भारत

बस से कूदे यात्री, जब लगी भीषण आग

Nilmani Pal
23 Feb 2024 12:40 PM IST
बस से कूदे यात्री, जब लगी भीषण आग
x
कोई जनहानि नहीं

बिहार। हाजीपुर छपरा रोड अंजान पीर चौक के निकट सवारी बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक सवारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने तीन छोटी बड़ी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने घंटे करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस जाम को हटाने की कवायत में जुट गई। इस दौरान जाम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि पटना से बस गोपालगंज के लिए जा रही थी इसी दौरान अंजान पीर चौक के निकट बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।

Next Story