भारत

घायल हुए यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया

jantaserishta.com
26 April 2026 11:39 AM IST
घायल हुए यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के 'लेफ्ट लैंडिंग गियर' से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया.

इसके बाद हवाई अड्डे पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई. विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया. चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया. विमान के सभी 7 एग्जिट गेट (आपातकालीन द्वार) खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा.
मौके पर तुरंत 'टीएफटी' फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके. विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर 'डायल' के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया.
निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए. इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने 'क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर' और 'मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम' को सक्रिय कर दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story