भारत

विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी नहीं बच पाई जान

jantaserishta.com
13 March 2022 2:16 PM IST
विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी नहीं बच पाई जान
x

भुवनेश्वर: बेंगलुरु से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के एक विमान (2472) की रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी की वजह आपात लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान एक व्यक्ति की अचानक से तबीयत खराब हो गई, लिहाजा विमान को सुबह करीब 7.56 बजे उतरना पड़ा. हालांकि यात्री की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदनीपुर निवासी तैमूर अली खान (33) नामक एक पैसेंजर एयर एशिया की फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे थे. फ्लाइट में ही उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद फ्लाइट को भुवनेश्वर हवाई अड्डे की ओर ले जाया गया. साथ ही इसकी सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई.
सबसे पहले बीमार यात्री तैमूर को फ्लाइट में ही मेडिकल सुविधा दी गई. जब हालात नियंत्रण से बाहर दिखे तो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद आनन-फानन में बीमार यात्री को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फ्लाइट के अधिकारियों के मुताबिक यात्री बेंगलुरू से कोलकाता जा रहा था. भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा कि फ्लाइट में यात्री की तबीयत खराब हुई, इसके बाद भुवनेश्वर एयरोपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story