भारत

जब यात्री ने फ्लाइट की उड़ान में देरी कराने के लिए बम की झूठी सूचना दी, फिर...

jantaserishta.com
21 Feb 2023 9:04 AM IST
जब यात्री ने फ्लाइट की उड़ान में देरी कराने के लिए बम की झूठी सूचना दी, फिर...
x
मचा हड़कंप.
हैदराबाद (आईएएनएस)| एक यात्री, जो सोमवार को चेन्नई के लिए उड़ान भरना चाहता था, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाया, उसने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) को कॉल कर विमान में बम होने की झूठी सूचना दी, जिससे अधिकारियों को विमान को रोकना पड़ा और जांच के लिए खाली करना पड़ा। कॉल एक धोखा साबित हुई। हवाईअड्डे के खुफिया अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए यात्री को पकड़ लिया, जब उन्होंने पाया कि बम के बारे में कॉल आरजीआईए परिसर के भीतर से की गई थी।
यात्री की पहचान अजमीरा भद्रैया के रूप में हुई है, जो चेन्नई में मिल्रिटी इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) में एक मुख्य अभियंता है। वह हैदराबाद-चेन्नई इंडिगो में सवार होने के लिए देर से पहुंचा था। जैसे ही उसे एयरपोर्ट में प्रवेश करने से रोका गया, उसने फोन किया कि फ्लाइट में बम लगाया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन विमान को रोक दिया और उसे खाली करा लिया। उन्होंने सर्विस डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड और अन्य टीमों को बला लिया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इस बीच, हवाईअड्डे के खुफिया अधिकारियों ने यात्री तुरंत पकड़ लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने फ्लाइट पकड़ने के लिए झूठी सूचना दी थी।
अधिकारियों ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसके खिलाफ आरजीआईए थाने में मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story