भारत

यात्री को हिरासत में लिया गया, बम की अफवाह फैलाई

jantaserishta.com
6 Jun 2023 12:37 PM IST
यात्री को हिरासत में लिया गया, बम की अफवाह फैलाई
x

DEMO PIC 

चिल्लाया...विमान में बम लगाया गया है।
कोलकाता (आईएएनएस)| नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जा रहे एक विमान में बम की अफवाह फैलाने पर एक यात्री को हिरासत में ले लिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि यह घटना तड़के करीब 3.39 बजे हुई, जब कतर एयरवेज का एक विमान दोहा के रास्ते लंदन जाने वाला था। यात्रियों में से एक ने अचानक यह दावा करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया कि उक्त विमान में बम लगाया गया है।
उसके पैनिक अलर्ट के बाद विमान में सवार 531 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट ड्यूटी में लगे सुरक्षा बलों ने विमान के भीतर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरन कोई बम या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
हवाईअड्डे पर तैनात सुरक्षा बलों ने बम की चेतावनी देने वाले यात्री को पहले हिरासत में लिया और फिर उसे स्थानीय पुलिस थाने की पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान, संबंधित यात्री ने दावा किया कि उसे विमान के भीतर बम होने के बारे में किसी और ने सूचित किया था। पुलिस को संदेह है कि यात्री सिजोफ्रेनिया जैसे मनोविकृति संबंधी विकार का शिकार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story