भारत
दिल्ली एयरपोर्ट पर 64 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
29 Jan 2023 3:04 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को हिरासत में लिया है। यात्री के पास से 64 लाख रुपए मूल्य के विदेशी नोट (न्यूजीलैंड डॉलर/यूरो) बरामद किए गए हैं। फिलहाल यात्री से आगे की पूछताछ की जा रही है। सीआईएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। सीआईएसएफ ने बताया कि रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के खुफिया कर्मियों ने एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखा। संदेह होने पर उसके सामान की गहन जांच के लिए उसे रैंडम चेकिंग पॉइंट पर ले जाया गया। एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से उसके 2 बैग की जांच करने पर ट्रॉली हेंडिल में कुछ विदेशी मुद्रा छुपाने की संदिग्ध छवि देखी गई।
सीआईएसएफ ने बताया कि आगे छानबीन करने पर यात्री द्वारा 2 ट्रॉली बैग के हेंडिल में छुपाए गए लगभग 64 लाख रुपये मूल्य के 68,400 यूरो और 5000 न्यूजीलैंड डॉलर बरामद किए गए। पकड़े गए यात्री की पहचान सुरिंदर सिंह रिहाल (भारतीय) के रूप में हुई है, जो दिल्ली से बैंकॉक की यात्रा करने वाले थे।
सीआईएसएफ ने बताया कि पूछताछ करने पर यात्री इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए पकड़े गए यात्री को 64 लाख के विदेशी नोटों के साथ सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





