भारत

एयरपोर्ट पर यात्री ने महिला कर्मचारी से की मारपीट, एफआईआर दर्ज

jantaserishta.com
2 Jan 2023 1:16 PM IST
एयरपोर्ट पर यात्री ने महिला कर्मचारी से की मारपीट, एफआईआर दर्ज
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल) के परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से जुड़ी एक महिला अधिकारी पर हमला करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान आरोपी ने सीआईएसएफ अधिकारी के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। यह घटना हाल ही में सामने आई। पुलिस ने कहा कि यात्री नशे की हालत में था।
यात्री की पहचान जॉकी अम्मानूर खासिम के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु से कोच्चि जा रहा था। घटना 25 दिसंबर की शाम की है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपना ग्रीन कार्ड खो जाने की जानकारी अधिकारी को दी थी। अधिकारी ने उन्हें इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने को कहा और फार्म भरने के लिए दिया।
इस दौरान आरोपी ने कागजात वापस अधिकारी पर फेंक दिए और हंगामा किया। उन्होंने गाली गलौच कर मारपीट की।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story