भारत

पास की परीक्षा लेकिन नहीं लगी नौकरी, छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात विद्यार्थियों में हड़कंप

jantaserishta.com
4 July 2021 10:02 AM IST
पास की परीक्षा लेकिन नहीं लगी नौकरी, छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात विद्यार्थियों में हड़कंप
x
कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.

महाराष्ट्र में एमपीएससी (Maharashtra Public Service Commission) प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या लाखों में है. इस परीक्षा को देने वाले विद्यार्थियों को पिछले कुछ वर्षों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. पुणे के हडपसर फुरसुंगी इलाके में रहने वाले स्वप्निल लोनकर ने परीक्षा पास की, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली. निराशा में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिससे विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया है.

स्वप्निल ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट (suicide note) छोड़ा है, जिसमे उसने लिखा है कि एमपीएससी एक मायाजाल है, इसमें न पड़ो, मैं घबराया या परेशान नहीं हुआ. मेरे पास समय नहीं था.
हडपसर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 24 वर्षीय स्वप्निल लोनाकर के पिता की शहर के शनिवार पेठ में प्रिंटिंग प्रेस है. उसके माता-पिता रोज वहां जाते हैं, दोनों रोज की तरह बुधवार को भी गए थे. स्वप्निल की बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी, जब बहन दोपहर को घर पहुंची तो उसे स्वप्निल कहीं दिखाई नहीं दिया. जब वह उसके कमरे में गई तो देखा कि स्वप्निल ने फांसी लगाई हुई है.
बहन ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. जिसके बाद पड़ोसी और पुलिस बुलाकर स्वप्निल को अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
स्वप्निल ने जो सुसाइड नोट छोड़ा उसमें उसने लिखा है ''एमपीएससी (MPAC) माया जाल है, इसके झांसे में न पड़ो, आने वाले दिनों में उम्र और बोझ बढ़ता जाता है. आत्मविश्वास ढलता है और आत्म संदेह बढ़ता है. उम्र के 24 वर्ष और पास होने को 2 वर्ष हो गए. परीक्षा के लिए लिया हुआ पहाड़ जैसा कर्ज प्राइवेट नौकरी कर कभी नहीं चुकाया जा सकता, परिवार वालों की बढ़ती अपेक्षाएं. नकारात्मक सोच कितने दिनों से मन मे थी, लेकिन आशा थी कि कुछ अच्छा होगा. लेकिन इसके आगे जिंदगी अच्छी होगी इसके आसार कम ही थे. मेरी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, यह मेरा अपना निर्णय है. मुझे माफ कर दो! 100 लोगों की जान बचानी थी, डोनेशन करके, 72 बाकी हैं, हो सके तो उन तक पहुंचो, कई जिंदगियां बच जाएंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story